मैं एक दिन में कितने बादाम खा सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 11:59

Almonds For Health: एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? जानिए इन्हें खाने का सही समय और सही तरीका


Almonds Benefits How Many Almonds To Eat Per Day Best Time And Best Way To Eat Almonds Almonds For Health: एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? जानिए इन्हें खाने का सही समय और सही तरीका

बादाम खाने का सही तरीका
Almonds For Brain: बादाम खाना दिमाग और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. बादाम खाने से दिमाग का विकास और याद्दाश्त मजबूत बनती है. बादाम खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. बादाम खाने से वजन कम होता है. बादाम का ग्लाइसेमिक लोड जीरो होता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र मजबूत बनता है. बच्चों के दिमाग के विकास (Brain Development) में भी बादाम मदद करता है. रोज बादाम खाने से हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं. जानिए बादाम खाने के फायदे, बादाम खाने का सही समय और दिन में कितने बादाम खाने चाहिए.

1 दिन में कितने बादाम खाएं
एक रिसर्च के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यकित को दिन में 1 मुट्ठी बादाम खाने चाहिए, यानि करीब 56 ग्राम बादाम आप एक दिन में खा सकते हैं. 4 साल से बड़े बच्चों को आप दिन में 3-4 बादाम भिगोकर खिला सकते हैं.

बादाम खाने का सही समय
बादाम आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन भरपूर फायदा लेने के लिए बादाम को सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है. आप चाहें तो चाय के वक्त भी बादाम खा सकते हैं. अगर आप शाम को स्नैक्स में बादाम खाना चाहते हैं तो खा सकते हैं.

बादाम खाने का सही तरीका
बादाम तासीर में गर्म होता है इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है. खासतौर से गर्मी और बारिश के मौसम में आपको भीगे हुए बादाम खाने चाहिए. आप बादाम को छील कर या बिना छीले कैसे भी खा सकते हैं. सर्दियों में आप कच्चे बादाम भी खा सकते हैं. इससे शरीर को गर्माहट मिलती है.

बादाम खाने के फायदे
1- बादाम खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने (Boosts Immunity) में मदद मिलती है. बादाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में ब्लड क्लॉटिंग से भी बचाता है. बादाम में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है.
2- बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. ये शरीर में एनर्जी लेवल को बूस्ट (Energy Booster) करता है. बादाम में विटामिन और मैग्नीशियम काफी होता है, जिससे थकान दूर होती है.
3- रोज बादाम खाने वाले लोगों की हड्डियां भी मजबूत (Keeps Bone Healthy) होती हैं. बादाम कैल्शियम और दूसरे जरूरी न्यूट्रीशन का अच्छा सोर्स है. बादाम खाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं.
4- बादाम में भरपूर ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन के, विटामि ई, प्रोटीन, कॉपर, फाइबर और जिंक भी पाया जाता है.
5- बादाम खाने से बच्चों का दिमाग तेज (Brain Development) होता है. इससे आईक्यू लेवल बढ़ता है और ब्रेन सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है. रोज बादाम खाने से आईक्यू लेवल भी बढ़ता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info